पुलिस ने मामले में बीते 19 दिसंबर को आईपीसी की धारा-363, 366, 376 और पाॅक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में पीड़िता का पहले मेडिकल कराया गया। उसके बाद अदालत में सीआरपीसी 164 के बयान भी दर्ज कराए गए। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बुड़ैल जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।