फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईटीबीपी भर्ती में धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आईटीबीपी भर्ती के दौरान धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करतार सिंह जिला धौलपुर निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंडीमंदिर थाना पुलिस को बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि आईटीबीपी सेक्टर-26 में सिपाही के पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारी चयन आयोग चंडीगढ़ के माध्यम से प्राप्त रिकाॅर्ड के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। बुधवार को उपरोक्त आरोपी किसी अन्य उम्मीदवार के स्थान पर शारीरिक परीक्षा दे रहा था। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि आरोपी पहले शारीरिक परीक्षा दे चुका है। इसके बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें