फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवती से जबरन संबंध बनाने के आरोपी ने मां-बच्चे को अपनाया, बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक युवती को चोट पहुंचाने और शादी के नाम पर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को बरी कर दिया। आरोपी ने केस चलने के दौरान मां और बच्चे को अपना लिया। युवती ने खुद अदालत में बयान दे दिया कि उसकी आरोपी से शादी हो गई है इसलिए वह केस को आगे नहीं चलाना चाहती।
विज्ञापन

अंबाला निवासी युवक के खिलाफ जनवरी 2023 में सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज हुआ था। इस केस में चंडीगढ़ निवासी पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी ने उससे शादी करने के लिए कहा था। जब वह उससे शादी करने के लिए मान गई तो 31 दिसंबर 2022 को वह उसके घर आया और उसके साथ संबंध बनाए। वह उसे आईएसबीटी-43 से दिल्ली ले गया। वहां से यूपी के एक गांव में ले जाकर दो हफ्तों तक रखा। कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए मगर शादी नहीं की। वह उसके साथ मारपीट भी करता था। इस बात की सूचना पीड़िता ने अपने भाई को दी जिसके बाद वह उसे चंडीगढ़ वापस ले आया। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

डीएनए रिपोर्ट में आया कि आरोपी का ही था बच्चा
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे दिल्ली, मेरठ, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश ले गया था। वह एक महीना उसके साथ रही थी। आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए मगर शादी नहीं की। उसने कहा कि वह केस को आगे चलाना नहीं चाहती क्योंकि उसकी आरोपी से शादी हो गई है और वह गर्भवती भी है। मेडिकल में भी वह गर्भवती पाई गई थी। डीएनए रिपोर्ट में आरोपी पीड़िता के गर्भस्थ शिशु का पिता था। बाद में पीड़िता को बच्चा हुआ था। पीड़िता के बयानों को मुख्य रखते हुए अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें