फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर गंड़ासी से हमले का आरोप

Fri, 12 Sep 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव किवाना निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक अन्य पर घर में घुसकर गंड़ासी से हमलाकर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं दो अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए परिजनों ने समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


किवाना निवासी दिनेश ने बताया कि रात को गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसते हुए गाली गलौच शुरू कर दी और बिना किसी कारण से गंड़ासी से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

इसके बाद उन्होंने सौ नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी और उसे सीएचसी में भर्ती करवाया। वहीं बालकिशन निवासी हथवाला ने बताया कि वीरवार सुबह उनके कुनबे के ही एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर लाठी से हमला करते हुए उसके बेटे विकास को घायल कर दिया। वहीं, मारपीट की अन्य घटनाओं में जोगेंद्र, राजेंद्र और सुमित्रा निवासी चुलकाना घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें