फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: झपटमारी में नामजद आरोपी चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईटी पार्क थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ टू पॉइंट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी झपटमारी के दो केस दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी का एक अन्य मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि टेक महिंद्रा क्षेत्र से चुराई गई बाइक आईटी पार्क थाना क्षेत्र में स्थित ललित होटल की पार्किंग में खड़ी है। उसे चुराने वाला युवक भी वहीं मौजूद है। पुलिस की एक टीम ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उसने यह बाइक 30 जुलाई को चुराई थी। इससे पहले भी उसके खिलाफ आईटी पार्क पुलिस थाने में झपटमारी के दो और केस दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी और झपटमारी की वारदात करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें