फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस स्टेशन से लैपटाॅप चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ पुलिस स्टेशन से लैपटॉप चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशांत उर्फ ईशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे खरड़ अदालत में पेश किया जहां से जज ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि खरड़ के सिटी पुलिस स्टेशन में बने एएसआई बीर चंद के कमरे का दरवाजा तोड़कर 15 मार्च की रात को लगभग 2.30 बजे अलमारी में रखा लैपटॉप आरोपी ईशांत उर्फ ईशु व उसके दूसरे साथी ने चुरा लिया था। पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों में इन दोनों आरोपियों की गतिविधि रिकाॅर्ड हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी से मिले इनपुट के आधार पर ईशांत का पीछा करते हुए इसे हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि चोरी की इस घटना को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। ईशू के खिलाफ खरड़ पुलिस स्टेशन में पहले ही अनेक चोरी के मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि अभी चोरी की घटना में शामिल दूसरे आरोपी को पकड़ना व लैपटॉप बरामद करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें