फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 2 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को अमरावती चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर पीडि़त से 2 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी की पहचान कमल किशोर निवासी कालका के रूप में हुई है। पिंजौर निवासी व्यक्ति ने 19 मई को शिकायत दी थी कि कमल किशोर ने वर्ष 2024 में उसे चंडीगढ़ में ड्राइवर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। कमल किशोर ने खुद को भारत सरकार के अधीन विभाग का कर्मचारी बताते हुए भरोसा दिया और अलग-अलग माध्यम से 2 लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपी ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन, चंडीगढ़ का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार करवाया और पीडि़त को गुमराह करता रहा। आरोपी टाल-मटोल करता रहा और फिर मोबाइल नंबर बंद कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज किया गया था। अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह की अगुवाई में आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी से फर्जी दस्तावेज बरामद किए, जिनकी संबंधित विभागों से पुष्टि के बाद उन्हें जाली पाया गया। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें