फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी बरी

Thu, 23 Oct 2025 12:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। जिला अदालत ने तीन साल पुराने 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी श्री भगवान उर्फ शिवा को बरी कर दिया है। अदालत ने यह फैसला सबूतों के अभाव और पीड़िता के बयान बदलने के बाद सुनाया।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2022 का है। शहर की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी ट्यूशन के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। दो दिन बाद पुलिस ने किशोरी को श्रीगंगानगर (राजस्थान) से बरामद किया और आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया। सुनवाई के दौरान किशोरी ने अदालत को बताया कि उसे पैरी नामक युवक शादी का वादा कर राजपुरा ले गया था। वहां जब उसने गलत हरकत करने की कोशिश की तो वह वहां से भागकर बस से श्रीगंगानगर पहुंच गई। वहां शिवा ने उसकी मदद की और परिवार को सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस ने शिवा को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया जबकि असली आरोपी पैरी को कभी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें