फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ज्वेलरी शॉप के कर्मी से गहने लेकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 में ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले एक युवक के साथ धोखाधड़ी कर दो व्यक्ति गहने लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे यह वादात हुई। मामले में शिकायतकर्ता युवक दुकान से गहने लेकर पास ही इस पर होलमार्क लगवाने जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया और खुद को सरकारी कर्मी बताने लगे। वह उससे कहने लगे कि इन गहनों का बिल दिखाओ। शिकायतकर्ता मुनसा मलिक घबरा गया। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए गहने ले लिए और बिल लाने को कहा। जैसे ही वह मुड़ा आरोपी गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामले में आपराधिक रूप से विश्वासघात की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पांच से 10 टोपस और एक-दो पेंडेंट लेकर फरार हैं। हालांकि गहनों की सही संख्या और भार का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि शहर में इस वारदात को ईरानी गैंग ने अंजाम दिया है। आरोपियों की कद-काठी भी वैसी ही है और अक्सर वह शहर में आकर नकली पुलिसकर्मी बन ऐसे अपराधों को अंजाम दे मोटरसाइकिल पर फरार हो जाते हैं। आरोपी जीरकपुर की ओर से आए थे और सेक्टर-22 की ओर गए। इसके बाद की इनकी लोकेशन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें