फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात हुआ भयानक ऐक्सीडेंट, कार को काटकर युवती को निकालना पड़ा बाहर

Thu, 18 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और फिर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवती समेत दो लोग घायल हो गए। युवती को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar ujala
देर रात करीब 11 बजे पीजीआई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार आई ट्वेंटी कार ने सेक्टर 15-11 की डिवाइडिंग रोड पर बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। कार में भाई-बहन बैठे हुए थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar ujala
एक्सीडेंट में कार सवार सेक्टर 15 निवासी नितिका (19) और बाइक सवार युवक घायल हो गए। हादसे में कार का सामने का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवती को कार काटकर बाहर निकाला गया। युवती को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जबकि बाइक सवार युवक को जीएमएसएच 16 में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें