फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रंकन और रैश ड्राइविंग पड़ी भारी, दीवार से टकराया स्कूटर, मौत

Tue, 17 Jan 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बिना हेलमेट वाहन चलाना एक बार फिर एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। सोमवार शाम सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स ऑफिस की दीवार से टकराने पर स्कूटर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में स्कूटर पर ही सवार दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान लुधियाना निवासी विनोद (35) के तौर पर हुई है, जबकि दोनों घायल मलोया निवासी राधेश्याम (35) और मुकेश (18) हैं। उनका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। पुलिस ने विनोद के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

मलोया थाना प्रभारी रामरत्न शर्मा ने बताया कि विनोद लुधियाना की एक फैक्टरी में काम करता था। वह यहां मलोया में रहने वाले दोस्त राधेश्याम से मिलने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाम को तीनों ने शराब पी थी। उसके बाद राधेश्याम और मुकेश उसे छोड़ने के लिए मोहाली फेस-6 जा रहे थे। वहां से विनोद को लुधियाना के लिए बस पकड़नी थी। 
विज्ञापन


बगैर हेलमेट थे स्कूटर सवार
पुलिस के अनुसार विनोद स्कूटर चला रहा था और मुकेश और राधेश्याम पीछे बैठे हुए थे। तीनों बिना हेलमेट के जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-39 वाटर वर्क्स ऑफिस के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार में होने के कारण विनोद ने स्कूटर से नियंत्रण खो दिया और अचानक  स्कूटर सड़क पर फिसलकर ऑफिस की दीवार से टकरा गया। टक्कर में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटना स्थल से पुलिस तीनों को जीएमएसएच-16 लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विनोद को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई है। वहीं राधेश्याम और मुकेश की हालत खतरे से बाहर है और  अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें