फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराया, सवारी की मौत, 2 घायल

Sun, 27 Mar 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
सेक्टर-39 में शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में ऑटो में बैठी एक सवारी की मौत हो गई, जबकि दो सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान पंजाब के राजपुरा निवासी नारायण लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऑटो काफी तेज गति से जा रहा था। जैसे ही सेक्टर-39 की तरफ मुड़ा तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इससे नारायण लाल को गंभीर चोटें आईं। पीसीआर नारायण को सेक्टर-16 के अस्पताल ले गई, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।  पुलिस ने ऑटो चालक टिंकू शर्मा को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पीसीआर कर्मचारियों ने घायल को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों ने पुलिस को कार का नंबर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें