फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईएएस दहिया की गिरफ्तारी को लेकर एसीबी की टीमें फिर सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में चेकअप कराने के बाद से तलाशी जा रही लोकेशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भ्रष्टाचार मामले में भूमिगत चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय दहिया की तलाश में एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो अलर्ट हो गया है। दहिया की ओर से सरकारी अस्पताल में अपना चेकअप कराने के बाद से एसीबी की टीमें दहिया की तलाश में जुट गई हैं। एसीबी की टीमें दहिया के ठिकानों की तलाश कर रही है। हालांकि, पिछले तीन माह से एसीबी के लिए दहिया की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है। तमाम कोशिशों के बावजूद दहिया एसीबी के हाथ नहीं आ रहे हैं।

उधर, आईएएस दहिया बीमारी का हवाला देते हुए लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से पिछले दिनों उनको सरकारी अस्पताल का मेडिकल देने के लिए या फिर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा था। दहिया लगातार एक निजी अस्पताल का मेडिकल सर्टिफिकेट दे रहे थे। इस पर सरकार ने आपत्ति जताई थी। दहिया की ओर से हरियाणा के सरकारी अस्पताल में चेकअप की जानकारी मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीमें सतर्क हो गई हैं। टीमों ने एक बार फिर से दहिया के संभावित ठिकानों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। एसीबी के सूत्रों का कहना है कि दहिया की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि आईएएस दहिया को अदालत की ओर से भी कोई राहत नहीं मिली है, इसलिए एसीबी पर भी दहिया की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल पास कराने के मामले में सामने आया था कनेक्शन
हरियाणा कौशल विकास मिशन में बिल पास कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने वाली महिला पूनम चोपड़ा को एसीबी ने 20 अप्रैल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। महिला से पूछताछ और मिले सबूतों के आधार पर एसीबी ने आईएएस विजय दहिया और सीएसओ दीपक शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज किया हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो महिला और दीपक शर्मा द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है और दहिया पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें