फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार में बैग में रखे ढाई लाख रुपये नकदी और गहने लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक बार फिर शातिरों ने गाड़ी से इंजन ऑयल लीक होने की बात कहकर ढाई लाख की नगदी व सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जब पीड़ित ने कार में रखे बैग को गायब देखा तो हैरान रह गया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-31 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हिमाचल के बिलासपुर निवासी शिकायकर्ता सुरेंद्र पाल चड्डा के अनुसार बैग में करीब ढाई लाख की नगदी व सोने के गहने थे। वह परिवार के साथ चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में खरीदारी के लिए आए हुए थे। घर में कोई न होने के चलते चोरी के डर से वह सारा सामान एक बैग में पैक कर गाड़ी में रखकर लाए थे। बुधवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे उन्होंने फेज-2 स्थित एक बर्तन की दुकान के बाहर कार को खड़ा किया। इतने में एक युवक उनके पास आया और उन्हें इशारा करने लगा। जब सुरेंद्र पाल ने उससे पूछा तो वह कहने लगा कि उनकी गाड़ी का इंजन ऑयल लीक हो रहा है। इतने में सुरेंद्र पाल जब नीचे उतरकर इंजन ऑयल को देखने लगे तो शातिर के एक साथी ने गाड़ी में पड़ा बैग उठा लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें