फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम का लालच देकर ठगे लगभग डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इनाम में एप्पल मोबाइल देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर वेबसाइट के अज्ञात मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोटर मार्केट के संजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अक्टूबर, 2019 को पीड़ित के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। फोन पर उन्हें बताया कि वह फिल्पशॉपकार्ट से बोल रहा है। वेबसाइट से 599 रुपये या उससे ऊपर की शॉपिंग पर उन्हें पक्का गिफ्ट मिलेगा। इस पर संजय ने वेबसाइट पर लैपटॉप बैग ऑर्डर किया और उसके लिए उसने अपने गूगल अकाउंट से 699 रुपये अदा कर दिए। शॉपिंग करने के बाद उसको कॉल आई कि इनाम में उनका एप्पल का आईफोन निकला है। इस फोन की मार्केट वैल्यू एक लाख छह हजार रुपये है। इस फोन का बिल बनेगा तो उसे 6360 रुपये अदा करने होंगे। संजय ने गूगल अकाउंट से 6360 रुपये अदा कर दिए। इसके बाद उसने फोन इंश्योरेंस के लिए 15 हजार 526 रुपये और अदा किए। फोन आया कि इनाम की राशि 3 लाख हो चुकी है। इसके लिए अब उनको नॉमिनी का नाम भी देना होगा। नॉमिनी के लिए भी उन्होंने पैसों की मांग की। ऐसा करते-करते आरोपियों ने संजय से 1,47,738 रुपये की ठगी कर ली। कुछ दिनों बाद लैपटॉप बैग तो आया, लेकिन इनाम नहीं आया। जब संजय ने उस नंबर पर फोन करना चाहा तो फोन बंद पाया गया। जिसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें