माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। एलांते मॉल में बने एप्पल के शोरूम में से करीब आधा दर्जन फोन चोरी हो गए। सेक्टर- 32 की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी में बताया कि मॉल की दूसरी मंजिल पर यह शोरूम बना है। बीते 30 दिसंबर को यह वारदात हुई। औद्योगिक क्षेत्र फेज- 1 थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही, एक अन्य मामले में सेक्टर-45ए की महिला ने कहा कि बीते 30 दिसंबर को कोई उनके घर से चांदी की पायल और एक गैस सिलिंडर चोरी कर ले गया। सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।