मनीमाजरा। लुधियाना (पंजाब) में हुई मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मनीमाजरा के रहने वाले अभिषेक आनंद ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अभिषेक आनंद ने अपने पिता जुगल किशोर आनंद और कोच को दिया है। चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा और जुगल विहार निकुंज मंदिर की बहन उमा सारथी जी महाराज ने अभिषेक आनंद के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।