फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अभिनव, अरमान, आशीष व देवांश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में चौथे वरीयता प्राप्त चंडीगढ़ के अभिनव ने दक्ष को 2-0 के अंतर से हराकर सीएलटीए आएटा टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।सीएलटीए-10 में खेले गए मुकाबले में अभिनव ने दक्ष को पहले सेट में 6-0 व दूसरे सेट में 6-0 से मात दी। दूसरे मैच में टॉप वरीयता प्राप्त पंजाब के अरमान वालिया ने ओजस को 6-1, 6-2 आशीष कुमार ने अयान को 4-6, 7-5 व 6-4, देवांश ने अगमजोत सिंह को 6-2, 6-2 सचित ने अनीष शर्मा को 6-1, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग में टॉप वरीयता प्राप्त चंडीगढ़ की कृतिका ने आरनवी तोमर को 6-0, 6-0 से हराकर अगले दौर में पहुंची। इसके साथ ही जैसमीन कौर ने नंदनी को 6-3, 6-3 वंशिका यादव ने इनायत शर्मा को 6-1 व 6-3 मोक्षिका यादव ने अनन्या शर्मा को 6-2 व 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
लड़कों के अंडर-12 आयु वर्ग के मुकाबले में टॉप वरीयता प्राप्त हरियाणा के देवांश कंबोज ने चंडीगढ़ के ध्रुव खन्ना को 6-1, 6-3 शुभ ने करमान ग्रोवर को 6-2, 6-2 शौर्य ने दिव्यम 6-2, 6-4 व हर्ष, प्रभनूर, स्पर्श संतोष व युगराज ने अगले दौर में प्रवेश किए। लड़कियों अंडर-12 आयु वर्ग में माहिरा, निमिशा, पूर्वी, दिवनूर कौर, तान्या और मीरा ने क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें