फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डबवाली को जिला बनाने के लिए अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-अगर डबवाली को जिला नहीं बनाया तो इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर पहली कलम से बनाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डबवाली को जिला बनाने की मांग को लेकर ‘डबवाली जिला बनाओ अभियान समिति’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद चौटाला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डबवाली को जिला बनाने की मांग की है। चौटाला ने कहा कि अगर अभी भाजपा सरकार ने डबवाली को जिला नहीं बनाया तो इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर पहली कलम से डबवाली को जिला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के लिए स्थानीय लोगों को आ रही दिक्कतों का उल्लेख करते हुए कहा कि डबवाली से सिरसा जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 65 किमी है। ऐसे में लोगों को कई वर्षों से प्रशासनिक कार्यों के लिए डबवाली से सिरसा आने-जाने में समय और पैसा दोनों ही अधिक खर्च करना पड़ता है। जिला न बनाए जाने के कारण डबवाली कई मायनों में बहुत पिछड़ा इलाका हो गया है। डबवाली इलाके के लोगों ने पहले भी जिला बनाने की मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की थी। तब इसके लिए मुख्यमंत्री ने चार मंत्रियों की एक कमेटी का गठन किया था। गठित कमेटी डबवाली को पूर्ण जिला बनाने के लिए सिफारिश कर चुकी है। डबवाली हलके के लोगों की प्रशासनिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए डबवाली को तुरंत प्रभाव से जिला घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें