फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की लापरवाही से मंडियों में खराब हुई किसानों की फसलें : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में हुई बारिश के कारण भीगने से मंडियों में रखी लाखों क्विंटल गेहूं और सरसों की फसल खराब हो गई। फसल भीगने से किसानों को हुए नुकसान के लिए पूर्ण रूप से भाजपा सरकार दोषी है। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद सरकार मंडियों में पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाई। सरकार की लापरवाही से किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों को इसका मुआवजा दे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि सबसे बड़ी बात उठान में देरी होने के कारण किसानों को भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। कई मंडियों में गेट पास नहीं कटने से भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मंडियों में गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा बताकर भी खरीद करने से इन्कार किया गया। मंडियों में बारिश से बचने के लिए तिरपाल तक उपलब्ध नहीं करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें