फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने प्रदेश को गुंडों के हवाले कर स्थापित किया गुंडाराज: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में आम जनता की रक्षा करने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। करनाल में क्राइम ब्रांच के एएसआई की बदमाशों ने सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी। इससे पहले भी भाजपा के राज में कई पुलिस वालों की गोली मारकर हत्या की गई है। भाजपा ने प्रदेश को गुंडों के हवाले कर गुंडाराज स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि जनवरी 2024 से जून 2024 तक प्रतिदिन औसतन तीन हत्याएं, चार दुष्कर्म, चार छेड़छाड़, पांच अपहरण, 40 वाहन चोरी, नौ नशा तस्करी और चार नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं घटी हैं। यह सभी घटनाएं वो हैं जिनके पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। इनके अलावा ऐसी बहुत सी घटनाएं हैं, जिनके केस दर्ज नहीं हुए हैं। हरियाणा का कोई एक जिला ऐसा नहीं बचा है, जहां अपराधियों ने आतंक न मचा रखा हो। चौटाला ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह कानून व्यवस्था स्थापित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें