चंडीगढ़। प्रदेश के उकलाना में डीएपी खाद न मिलने से एक किसान ने आत्महत्या कर ली। जबकि सीएम नायब सैनी दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में डीएपी खाद की कमी नहीं है। अन्नदाता को अपनी फसल बेचने, खाद, बीज और दवाइयां लेने के लिए भी लाइन में लगना पड़ता है। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने डीएपी खाद को लेकर भाजपा सरकार पर यह आरोप लगाए हैं। चौटाला ने कहा कि सरकारी संरक्षण में लोग डीएपी का बैग ब्लैक में बेच रहे हैं और सीएम दावा कर रहे हैं कि डीएपी खाद की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। पिछले वर्ष के मुकाबले केंद्रीय स्टॉक में 14 लाख टन यानि 45 प्रतिशत डीएपी खाद की कमी है। यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि उकलाना में एक किसान ने खाद न मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। ब्यूरो