चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार के दावों के उलट नकली शराब का धंधा खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा और असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर गोगी ने भी सरकार को घेरा। दोनों विधायकों ने कहा प्रदेश में नशे की लत से युवाओं की लगातार मौत हो रही है और सरकार नशा तस्करी और जहरीली शराब रोकने में नाकाम है।
थानों के दलालों की लिस्ट सार्वजनिक कर कार्रवाई करे सरकार
अभय ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में पूरे प्रदेश में थानों की दलाली करने वालों की लिस्ट तैयार कराई है। फरीदाबाद जिले की लिस्ट में 45 दलालों के नाम हैं। इनमें अमर चेची और राजपाल नागर उर्फ मामा का नाम भी शामिल है। उन्होंने अनिल विज से भी पूछा कि आप भी इनको जानते होंगे। फिर कंवरपाल गुर्जर को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा, आप तो जानते ही हैं। इनेलो विधायक ने मांग रखी कि इन लोगों की जांच कराई जाए कि आखिर ये लोग कौन हैं और सदन को बताया जाए आखिर ये किसके नजदीकी हैं। चौटाला ने मांग की कि पूरे प्रदेश की लिस्ट सार्वजनिक की जाए और इनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाए।