फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेयर चुनाव में धांधली के आरोप पर आप की भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी

विज्ञापन
मेयर चुनाव में क​थित गड़बड़ी को लेकर हड़ताल पर बैठे आप कार्यकर्ता। स्रोत : आप
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रही। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने शुक्रवार को पार्षद सुमन शर्मा, भोली, सीमा, रवि पासवान और कमलजीत कौर भूख हड़ताल पर बैठे। उनके साथ पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं आप सह-प्रभारी चंडीगढ़ डॉ. एसएस अहलूवालिया, आप नेता मीना शर्मा, आभा बंसल, सुखराज संधू, पार्षद कुलदीप कुमार, दमनप्रीत सिंह, प्रेम लता, गुरचरणजीत सिंह काला, पूनम शर्मा, जसविंदर कौर, नेहा मुसावत, रामचंदर यादव भी भूख हड़ताल में शामिल हुए। पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला ने कहा कि 30 जनवरी को नगर निगम चुनाव के दिन लोकतंत्र की हत्या करने के लिए चंडीगढ़ की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी तक अनिल मसीह और भाजपा पार्षदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पता चलता है कि वे भी भाजपा के साथ मिले हुए हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 5 फरवरी को सुनवाई के दौरान अनिल मसीह के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने कैमरे के सामने 8 वोटों पर पेन चलाकर लोकतंत्र की हत्या की है, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए लेकिन अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें