पिंजौर। मढ़ावाला से बरोटीवाला होते हुए बाबा हरीपुर जाने वाली सड़क की हालत खराब है। इसे लेकर आसपास के दुकानदारों और आमजन में रोष है। आप नेता रंजीत उप्पल ने रोष जताते हुए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। रंजीत उप्पल ने बताया कि यह हरियाणा को हिमाचल से जोड़ती है। औद्योगिक क्षेत्र का सारा ट्रैफिक इसी सड़क से होकर निकलता है। इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। बारिश के बाद तो इस रोड की स्थित अति दयनीय है। इतना सब कुछ होने के बावजूद सरकारी नुमाइंदे एवं प्रशासन मूकदर्शक बने बैठे हैं। सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू न किया गया तो सभी सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन, आमजन के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। इस माैके पर बीडीसी अमरजीत सिंह, कैप्टन अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, जसविंदर जस्सी, मक्खन सिंह, मनजीत काहलों, गुरचरण करणपुर, राकेश शुक्ला, पूनम शुक्ला, प्रवीण कोना, बब्बू चरनिया, हेमराज, सुखा खोल मौला, रामनाथ आदि मौजूद रहे।