फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी को जिताने के लिए घर-घर जाएगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी ने सोमवार को चुनाव की रणनीति को लेकर पार्टी के पार्षदों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई।सेक्टर-35 के निजी होटल में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई और भाजपा को बड़े अंतर से हराने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस के प्रत्याशी मनीष तिवारी को बड़े अंतर से जिताने के लिए आम आदमी पार्टी शहर के हर घर तक जाएगी। बैठक में मेयर कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को चारों खाने चित करने के लिए आप के वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सभी ने एक मत से ऐलान किया कि वे चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस के उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरा देश काफी परेशान है। पिछले 10 साल में भाजपा ने पूरे देश को बदहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें