संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। आम आदमी पार्टी के एससी विंग माझा ज़ोन ने मनरेगा कानून में किए गए कथित जनविरोधी बदलावों के खिलाफ भंडारी ब्रिज पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अगुआई एससी विंग माझा ज़ोन इंचार्ज रविंदर हंस, ठेकेदार अमरजीत सिंह, अमृतसर शहरी अध्यक्ष इंद्र पाल सिंह और ग्रामीण अध्यक्ष सुखचैन सिंह तलवंडी ने की। रविंदर हंस ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर हमला कर रही है। अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र 100 प्रतिशत फंडिंग से पीछे हटकर राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ डाल रहा है। इंद्र पाल सिंह ने कहा कि 60:40 फंडिंग मॉडल राज्यों के लिए अव्यावहारिक है। आप नेताओं ने चेताया कि मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।