फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम चुनाव की तैयारी में आप, बैठक कर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने मनीमाजरा में संगठनात्मक बैठक कर चुनावी रणनीति को धार दी। बैठक का आयोजन आप नेता हरप्रीत हैप्पी और अवतार सिंह दर्शनीबाग ने किया, जिसमें पार्टी के जनाधार को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष विजयपाल, वरिष्ठ नेता पीपी घई और ललित मोहन विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए। पार्टी अध्यक्ष विजयपाल ने एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट कटने से बचाने के लिए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि पार्टी हर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाएगी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक के दौरान वार्ड नंबर-5 की टीम की घोषणा भी की गई। नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। हरप्रीत हैप्पी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें