फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक दिन के लिए विजिलेंस मुझे सौंपे, राणा के खनन का पर्दाफाश करूंगा’

Sat, 27 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
आप नेता सुखपाल खैहरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कैप्टन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे एक दिन के लिए विजिलेंस की कमान सौंप दी जाए, तो मैं 24 घंटे में ही राणा गुरजीत सिंह के रेत के खदान के गोलमाल का भंडाफोड़ कर दूंगा। साथ ही आरोपियों को पकड़कर अंदर दे देंगे। उन्होंने इस मामले में प्रयुक्त करोड़ों की राशि को मनी लांड्रिंग से जुड़ी होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विधायक खैरा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो के चीफ बीके उप्पल को शिकायत सौंप दी है। इसमें राणा गुरजीत सिंह के रसोइए व नौकरों की ओर से 50 करोड़ की खदान लेने के सबूत व अन्य दस्तावेज सौंप दिए हैं। उन्होंने शिकायत में आशंका जताई कि 50 करोड़ से जो चार रेत खनन के ठेकों में निवेश की गई हैं, वह मनी लांड्रिंग से जुड़ी हो सकती है। 

खैरा ने बताया कि अब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ और सीएम की परीक्षा की घड़ी है कि वे इस मामले में इंसाफ करते हैं या फिर शिअद सरकार की तरह केस को गोलमाल कर बंद कर देते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

राणा अपनी बयानबाजी में झूठ बोल रहे हैं- खैरा

सुखपाल खैरा - फोटो : file photo
सुखपाल खैरा ने कहा कि राणा अपनी बयानबाजी में झूठ बोल रहे हैं कि चारों उनके नौकर नहीं हैं, बल्कि कैप्टन रंधावा के पास काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन रंधावा तो राणा गुरजीत सिंह के मित्र हैं और वह 2004 में लोकसभा चुनाव में राणा के इंचार्ज रह चुके हैं। रसोइए अमित बहादुर के पास करोड़ों रुपये कहां से आ गए? राणा दावा कर रहे हैं कि अमित बहादुर उनके पास से एक माह पहले काम छोड़ चुका है तो सवाल यह है कि एक माह में अमित बहादुर करोड़ों रुपये कहां से ले आया? 

खैरा ने कहा कि राणा झूठ बोल रहे हैं। वह हर झूठ का पर्दाफाश करेंगे, क्योंकि उनके पास सारे सबूत है कि यह पैसा किस खाते से कैसे अमित बहादुर तक पहुंचाया गया। वह समय आने पर हर झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। खैरा ने कहा कि इस मामले के संबंध में आप विधायक 30 मई को सीएम की कोठी के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। खैरा ने कहा कि राणा साफ मुकर रहे हैं कि इन चारों से उनका कोई संबंध नहीं है, जबकि सच्चाई से सभी वाकिफ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें