फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान के मंत्री का ब्याह: शादी के बंधन में बधेंगे शिक्षा मंत्री बैंस, IPS ज्योति यादव बनेंगी दुल्हनिया

Sun, 12 Mar 2023 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने ट्वीट कर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सगाई की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सगाई के समय की एक फोटो भी साझा की। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
आईपीएस ज्योति यादव और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : @Sandhwan/@PunjabGovtIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस इसी महीने विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। श्री आनंदपुर साहिब में उनका विवाह आईपीएस अधिकारी और मानसा की मौजूदा एसपी ज्योति यादव से होगा। हालांकि विवाह की तिथि का एलान नहीं किया गया है लेकिन शिक्षा मंत्री और आईपीएस अधिकारी के परिवारजनों ने विवाह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री और आप के तीन विधायक कर चुके हैं विवाह
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के साथ ही पार्टी के अविवाहित मंत्रियों-विधायकों ने गृहस्थी बसा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार बनने के बाद सबसे पहले पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया था। पहली पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान का यह दूसरा विवाह है। इसके बाद सात अक्तूबर 2022 को संगरूर से आप विधायक 27 वर्षीय नरेंद्र कौर भराज भी पार्टी के कार्यकर्ता मनदीप सिंह लखेवाल के साथ विवाह-बंधन में बंध गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इसी साल 26 जनवरी को फाजिल्का से आप विधायक 31 वर्षीय नरिंदर पाल सिंह सावना ने खुशबू सावनसुख के साथ विवाह किया और 30 जनवरी को फिरोजपुर के विधायक 62 वर्षीय रणवीर सिंह भुल्लर ने अमनदीप कौर गोंसल से विवाह रचाया। रणवीर भुल्लर का यह दूसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। इनके अलावा बाघा पुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, सूबे के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और आप सांसद राघव चड्ढा अभी अविवाहित हैं। जल्द ही इनके घरों में भी शहनाई गूंजेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें