फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप ने जेल में बंद केजरीवाल समेत 40 को बनाया स्टार प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन
आप ने जेल में बंद केजरीवाल समेत 40 को बनाया स्टार प्रचारक
विज्ञापन

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इसमें 40 नेताओं को शामिल किया है। प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम जेल में बंद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल है। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी सिर्फ एक सीट कुरुक्षेत्र से लड़ रही है। बाकी नौ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। आप और कांग्रेस हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों की सूची में तीसरे नंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, डाॅ. संदीप पाठक, पंकज कुमार गुप्ता, एनडी गुप्ता, गोपाल राय, राघव चड्ढा, सतेंद्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री अनमोल गगन मान, मंत्री चेतन सिंह जोरमाजरा, मंत्री हरजोत सिंह बैंस, बलकार सिंह, बलजिंदर कौर, मोहिंदर गोयल, अनुराग ढांडा, हरपाल भाटी, इंदु शर्मा, अनिल रगा, डाॅ. बीके कौशिक, डाॅ. मनीष यादव, कुलबीर, अनु कादियान, राजिंदर शर्मा, आदर्श राय, अश्विनी ढुलेरा, रविंदर सिंह मटरू, रणदीप राणा, डाॅ. रजनीश जैन, राज कौर गिल शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें