फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप नेताओं ने दिल्ली में बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन


चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने वीरवार देर शाम दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हरियाणा में पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। साथ जेल प्रशासन द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार की निंदा की।
विज्ञापन


अनुराग ढांडा ने संजय सिंह को हरियाणा में प्रचार का न्योता दिया और साथ हरियाणा में इंडिया गठबंधन व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में आगे की रणनीति बनाई। दोनों नेताओं में आगामी दिनों में हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में संजय सिंह 30 अप्रैल और 2 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा की तानाशाही नीतियों की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें