फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आप लाएगी ‘पॉजिटिव फोर्स’ : योगेंद्र

Sun, 22 Jun 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय नेता योगेंद्र यादव प्रदेश के सभी जिलों में चल रहे दौरे के दौरान रविवार को पंचकूला पहुंचे और मौजूदा प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। साथ ही प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए।
विज्ञापन


सेक्टर सात स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदले जाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का असली चेहरा सभी पहचान चुके हैं। अगर कांग्रेस तीन महीने के लिए मखौटा बदलती भी है, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस हाईकमान इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री को नहीं बदल सकतीं, क्योंकि कांग्रेस के ‘तोते की गर्दन’ मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में है। हरियाणा में कई नकारात्मक ताकतें सक्रिय हो रही हैं। इसलिए प्रदेश को पॉजीटिव फोर्स चाहिए और हम पॉजीटिव सोच लेकर ही लोगों के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिर्फ असंतोष नहीं, गुस्सा भी है
यादव ने कहा कि आज हरियाणा की जनता में सत्तापक्ष के खिलाफ असंतोष ही नहीं, बल्कि गुस्सा भी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, सीएलयू, कालोनियों को काटने, भूमि अधिग्रहण, सरकारी नौकरियों के नाम पर बड़े-बड़े फर्जीवाड़े हो रहे हैं। लोगों की आवाज दबाई जा रही है।

काले धन पर यादव ने कहा कि अगर काले धन पर सचमुच रोक लगानी है, तो मॉरीशस रूट को बंद करना चाहिए। योगेंद्र यादव के साथ स्टेट कनवीनर आशावंत, महासचिव परमजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदारा भी मौजूद रहे।

भगाना मामले में केजरीवाल जाएंगे जंतर-मंतर
योगेंद्र यादव ने कहा कि हिसार के भगाना गांव में हुए रेप मामले में तमाम आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इंसाफ की गुहार व सीबीआई जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिजन जंतर-मंतर पर काफी दिनों से धरने पर बैठे हैं। 24 जून को अरविंद केजरीवाल उनके समर्थन में जंतर-मंतर पर जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें