प्रशासक के कार्यक्रम के दौरान जब वह धनास पहुंचे तो उसी दौरान आदमी पार्टी के नेता कुलदीप कुक्की ढोल लेकर मौके पर पहुंच गए। हालांकि उनको पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने उनको गली से बाहर नहीं निकलने दिया। कुक्की को कार्यक्रम स्थल से दूर ले जाया गया। हालांकि आप नेता ने अपने बयान में कहा कि वह राज्यपाल का स्वागत करने के लिए ढोल लेकर आए थे। यहां की सड़क पिछले कई साल से नहीं बनी थी लेकिन राज्यपाल के आने से पहले रातों रात सड़क बना दी गई।