फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप ने सभी जिलों में करवाया सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान चंडीगढ़ में आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शामिल हुए। पंडितों के साथ विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना और प्रार्थना की। इस भव्य सुंदरकांड का समापन यज्ञ और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और राम के विराजमान होने से पूरे देश के राम भक्तों में खुशी की लहर है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि सुंदरकांड के पाठ के लिए सभी लोगों को इस प्रोग्राम में आने के लिए आमंत्रित किया है, चाहे वह भाजपा से जुड़े हो या कांग्रेस से। कार्यक्रम के बाद संघ पृष्ठभूमि से जुड़े और बीजेपी मेडिकल सेल के प्रदेश महामंत्री रहे डॉ. चंद्र प्रकाश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। इनके साथ जिला सचिव ओबीसी मोर्चा रेवाड़ी महेश यादव और अंबाला के गांव लंडा के पूर्व सरपंच मंजीत भी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें