फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप को झटका, प्रदेश संगठन न होने से खफा पूर्व प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में जिस पार्टी का मेयर है, उसका पिछले करीब दो साल से कोई संगठन नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी संगठन बनाने की आवाज उठी थी लेकिन यह कहकर दबा दी गई कि चुनाव के बाद घोषणा की जाएगी। अब तक कोई सुगबुगाहट नहीं है। इससे नाराज होकर पहली बार किसी नेता ने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देकर पूर्व प्रदेश महासचिव गुरुदेव यादव ने कई सवाल भी उठाए हैं। जनवरी 2023 में पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद से पार्टी में किसी भी पद पर कोई भी नेता नहीं है। 26 अक्तूबर 2023 को पार्टी में जान फूंकने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक चंडीगढ़ पहुंचे थे और उन्होंने सेक्टर-35 के पंजाब नगर निगम भवन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। कहा था कि शहर में एक हफ्ते में कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाएगा लेकिन आज तक कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई है। कार्यकर्ता पिछले काफी समय से कार्यकारिणी का इंतजार कर रहे हैं। अब निराशा में आकर पार्टी बिखरने लगी है। शनिवार को पूर्व प्रदेश महासचिव गुरुदेव यादव ने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि इससे पहले भी कई वरिष्ठ नेता पार्टी के आला पदाधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं और संगठन बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन पार्टी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें