फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ पर आप पार्षद से अभद्रता का आरोप, पूछा कहां गया मेरे वार्ड का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी (डीएफओ) मनोज पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। प्रेमलता ने कहा कि पिछले सात माह में एक बार भी उनके वार्ड में राशन वितरित नहीं हुआ। इस संबंध में डीएफओ से बात की तो कहा कि जब राशन वितरण करेंगे तो जानकारी देंगे। शुक्रवार को राशन से भरा ट्रक सामुदायिक केंद्र के बाहर आकर खड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर डीएफओ से बात की तो उन्होंने अभद्रता से बात करनी शुरू कर दी। पार्षद ने कहा कि यूटी प्रशासन पहले अपने अधिकारियों को बात करने का सलीका सिखाए, उसके बाद मेरे वार्ड का राशन कहां गया यह बताए।
विज्ञापन

प्रेमलता ने बताया कि जब से पार्षद का चुनाव हुआ है, तब से उनके वार्ड सेक्टर-34, 35 और 43 में राशन वितरण नहीं हुआ। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने सदन की बैठक में मुद्दा उठने के डर से ट्रक भेजकर खानापूर्ति कर ली।
विज्ञापन

कोट-
यह मामला मेेरी जानकारी में यह नहीं है। ऐसा हुआ है तो सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि अपना बर्ताव ठीक रखें। मामले की जांच भी करवाएंगे।
-रूपेश कुमार, डायरेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें