फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौकरियों के मुद्दे पर आप ने हरियाणा सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरियों के मुद्दे पर आप ने हरियाणा सरकार को घेरा
विज्ञापन

अनुराग ढांडा बोले- यदि एक साल में एक हजार लोगों को नौकरी दी है तो सूची जारी करें

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को नौकरियों के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यदि एक साल में एक हजार नौकरियां दी हैं तो उनकी सूची जारी करें या फिर युवाओं से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि जब मैंने नौकरियों को लेकर हरियाणा सरकार से कुछ सवाल पूछे तो भाजपा ने पेड ट्रोल्स की पूरी टीम सोशल मीडिया पर उतार दी। यदि हरियाणा सरकार एक हजार नौकरियों की भी लिस्ट जारी कर दे तो मैं अपनी गलती मानने के लिए तैयार हूं।
उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसे शख्स के पास नौकरियां देने की जिम्मेदारियां आ गई हैं जिसे नौकरी का न भी नहीं पता। भाजपा सरकार को पहले ग्रुप सी की 32000 भर्तियां पूरी करनी थी, जो कोर्ट में अटकी पड़ी हैं। भाजपा सरकार अब ग्रुप डी की साढ़े 13000 भर्तियां कर रही है, लेकिन जब ये साढ़े 13000 भर्तियां हो जाएंगी और कल को जब ग्रुप सी की भर्तियां करेंगे तो इनमें से 10000 अभ्यर्थी ग्रुप सी में सेलेक्ट होकर अपनी ग्रुप डी की नौकरी छोड़ देंगे। इससे ग्रुप डी की पोस्ट वापस से खाली हो जाएगी। यानी भाजपा सरकार ने जो साढ़े 13000 नौकरियों का दावा किया वो सिर्फ जुमला ही है। उन्होंने कहा कि ये ग्रुप डी की भर्तियां भी तब पूरी होंगी, जब इन भर्तियों को पूरा कर दिया जाए, क्योंकि अभी तक ऐसी एक भी भर्ती नहीं है जो कोर्ट में न अटके। अब हरियाणा सरकार ने 28 जनवरी को होने वाली वेटरनरी सर्जन की परीक्षा को रद्द कर दिया। उससे पहले न जाने ऐसे कितने केस हरियाणा की जनता देख चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामंजस्य से होगा गठबंधन
कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों के पार्टियों के बीच सामंजस्य से गठबंधन होगा। आप इस मुद्दे को लेकर पॉजिटिव है। बातचीत चल रही है। ये गठबंधन ऐसा होगा कि जो भाजपा को दसों सीट पर हरा सकेगा। कांग्रेस अकेले भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें