फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक हुए मान: जीत से उत्साहित भगवंत ने मां के साथ किया पंजाबियों का अभिवादन, कही ये बात

Thu, 10 Mar 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके बाद से पूरे पंजाब में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
जीत के बाद भगवंत मान मां के गले लग भावुक हो गए। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। पार्टी की जीत पर भगवंत मान के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उनकी मां ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनकी बहन ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान जीत से खुश भगवंत मान अपनी मां के गले लग गए। 

विज्ञापन


मंच से मान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर कीचड़ उछाला गया। लेकिन मैं ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगा। सबको पंजाबियों की इज्जत करनी होगी। अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। मेरी कलम बेरोजगारी के खिलाफ चलेगी। हम अपन पंजाब ठीक करेंगे। मान ने कहा कि आप की आंधी में सभी दिग्गज हार रहे हैं। बड़े बादल हारे हैं, सुखबीर जलालाबाद से हारे हैं, कैप्टन पटियाला से हारे हैं, सिद्धू और मजीठिया भी हारे हैं, चन्नी दोनों सीटों पर हारे हैं। वहीं जितनी देर मान बोलते रहे, उतनी देर उनकी मांग हरपाल कौर मंच पर ही हाथ जोड़े खड़ी रही। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें