अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपध्याय ने विजिलेंस को आय से अधिक संपत्ति मामले में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आप ने सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि मजीठिया की अमृतसर स्थित संदिग्ध प्रॉपर्टी के कागजात गायब किए गए। विजिलेंस को पूर्व डीजीपी ने ड्रग मनी, मनी लॉन्ड्रिंग व कंपनियों में पैसे लगाने आदि के बारे में भी जानकारी दी है। विजिलेंस अब इस जानकारी के आधार पर मजीठिया से पूछताछ करेगी।