फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो करोड़ की लैंड क्रूजर के मालिक हैं आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू

Sat, 18 Oct 2025 12:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू करोड़पति हैं। उनकी पत्नी के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। संधू के पास दो करोड़ की लैंड क्रूजर कार के अलावा एक फॉर्च्यूनर कार है। जिसकी कीमत वर्तमान में 15 लाख रुपये है। हरमीत सिंह संधू के पास डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर को अपनी संपत्ति के बारे में दी गई जानकारी में हरमीत सिंह संधू के पास 70 हजार नकद हैं। उनके कई बचत खातों में करीब दो करोड़ रुपये हैं। सोने के आभूषणों की बात करें तो 39 लाख से ज्यादा कीमत के 330 ग्राम सोने के आभूषण मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पत्नी के पास 1.38 करोड़ रुपये के आभूषण हैं। हरमीत सिंह संधू की कुल चल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 4 करोड़ 59 लाख 78 हज़ार 884 रुपये की संपत्ति है। उनके पास डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। करोड़ों के मालिक हरमीत सिंह संधू पर दो करोड़ 21 लाख 27 हज़ार 2 रुपये का कर्ज भी है। उनकी पत्नी पर 57 लाख 7 हज़ार 49 रुपये की बैंक देनदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें