फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ‘आप’ को झटका, NRI सह संयोजक कांग्रेस में शामिल

Mon, 25 Apr 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एनआरआई विंग के सह संयोजक कांग्रेस में चले गए। डॉ. मुनीष रायजादा कांग्रेस का हा‌थ थाम लिया। शिकागो में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में रायजादा ने कांग्रेस का दामन थामा।
विज्ञापन


डॉ. रायजादा ने कहा कि वह काफी समय से ‘आप’ की पंजाब में गतिविधियों को देख रहे थे। वह दिल्ली की तरह पंजाबियों को झूठे सपने दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि आप के लिए काम करने को उन्होंने अमेरिका में नौकरी छोड़ दी।

अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही अचानक तेवर बदल गए। उन्होंने पार्टी में लोकतंत्र बहाल करने के लिए आवाज उठाई तो उन्हें निलंबित कर दिया गया। कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें