फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के अधिकांश सूरमा बाहरी राज्य के

Wed, 11 Feb 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप का हरियाणा कनेक्शन बहुत पुराना है। अरविंद केजरीवाल और योगेंद्र यादव का हरियाणा कनेक्शन सभी जानते हैं, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार जीतकर आए आप प्रत्याशियों का बैकग्राउंड कहीं न कहीं हरियाणा से जुड़ा है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल भिवानी के सिवानी मंडी से ताल्लुक रखते हैं जबकि आप के टिकट पर जीत कर आए कमांडो सुरेंद्र झज्जर से वास्ता है।

राखी बिडलान भी झज्जर से हैं। अनिल वाजपेई की रोहतक में रिश्तेदारी है। इनके अलावा सोमदत्त और पवन शर्मा भी हरियाणवी पृष्ठ भूमि से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा का कैडर मजबूत करेंगे ये नेता

आप उम्मीदवार केएस तंवर ने हरियाणा से शिक्षा ग्रहण की है, जबकि रामनिवास जींद से ताल्लुक रखते हैं। लिहाजा हरियाणा के साथ कनेक्शन को आप दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कैश करवा सकती है।

पार्टी का कैडर मजबूत करने में आने वाले समय में यह नेता हरियाणा में मददगार साबित होंगे। हालांकि अभी अगले साढ़े चार साल तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव की संभावना नहीं है, लेकिन इस बीच पार्टी को मजबूत करने में यह नेता अपना दम दिखाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें