फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 'आप' के 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखिए कौन-कहां से?

Fri, 05 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने आखिरकार पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस और शिअद-भाजपा से लीड लेते हुए आप ने वीरवार को चुनाव के लिए अपने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


पंजाब प्रभारी संजय सिंह और सांसद भगवंत मान ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। संजय सिंह ने कहा कि पहली लिस्ट में खिलाड़ी, वकील, ब्रिगेडियर, डॉक्टर हैं। इसमें युवाओं को खास प्रतिनिधित्व दिया गया है।

साथ ही संगठन के लिए काम करने वाले लोगों को तरजीह दी गई है। अच्छी छवि वाले लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। हलकों के वॉलंटियर्स की ओर से प्रस्तावित लोगों को टिकट दिए गए हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

पहली सूची में शामिल प्रत्याशी

संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : फाइल फोटो
पार्टी ने किसान सेल के अहबाब सिंह गरेवाल को लुधियाना पश्चिमी, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा को सुल्तानपुर लोधी, इंदरबीर सिंह निज्जर को अमृतसर साउथ से टिकट दिया है। पंद्रह साल प्रदेश बसपा प्रधान रहे पूर्व सांसद मोहन सिंह फलियांवाला को फिरोजपुर देहाती, यूथ विंग केसमरबीर सिद्धू को फाजिल्का, राजप्रीत रंधावा को अजनाला, जगदीप बराड़ को मुक्तसर, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी गुरदित्त्त सेखों को फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया गया है।

श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स के सदस्य रहे ब्रिगेडियर राजकुमार को बलाचौर, पूर्व एसजीपीसी मेंबर गुरविंदर सिंह शामपुरा को फतेहगढ़ चूड़ियां, गुरप्रीत सिंह लापरा को पायल से टिकट दिया गया है। पीएचडी कर रहीं रूपिंदर कौर रूबी को बठिंडा देहाती जसवीर सिंह सेखों को धूरी, अमरजीत सिंह को रोपड़, एससी विंग के संतोख सिंह सलाणा को बस्सी पठाना से टिकट दिया गया है।

सीनियर नेता एचएस फूलका को दाखा, यूथ विंग के प्रधान और पूर्व सूबा कनवीनर हरजोत बैंस को साहनेवाल, लीगल विंग के प्रधान हिम्मत शेरगिल को मोहाली और भाई घनैया सोसाइटी के कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से उम्मीदवार बनाया गया है।

संसद में लगाया जाए एल्कोमीटर : मान
सांसद भगवंत मान ने शराब पीकर लोकसभा जाने के आरोपों को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है। मान ने कहा कि संसद में भी एल्कोमीटर लगाया जाए और सभी की जांच कराई जाए। या फिर वहां की लैब में उनका ब्लड टेस्ट कराया जा सकता है। सुखबीर बादल द्वारा उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराने संबंधी बयान पर मान ने कहा कि अकालियों को हार नजर आ रही है। इसलिए वे उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें