फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 फरवरी को गोहाना में गरजेंगे केजरीवाल, आम आदमी पार्टी ने किया बड़ी रैली का आयोजन

Thu, 07 Feb 2019 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते हुए नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर चुकी आम आदमी पार्टी अब सोनीपत संसदीय क्षेत्र के गोहाना में शक्ति प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में आगामी 17 फरवरी को गोहाना में रैली करने का एलान किया। जिसके माध्यम से भाजपा का इस प्रदेश से खूंटा उखाड़ने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि जींद उपचुनाव ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के विजय रथ को रोका था। उसी तरह से हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सक्षम है। जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में अब तक लगभग सभी लोकसभा क्षेत्रों में स्कूल-अस्पताल रैलियों का आयोजन किया जा चुका है। हरियाणा में अब तक सत्ता संभालने वाली कांग्रेस, भाजपा व इनेलो (सीबीआई) के लिए यह बेहद शर्मनाक है कि पचास साल बाद भी प्रदेश में स्कूल व अस्पतालों में सुधार के लिए विपक्ष को रैलियों का आयोजन करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि गोहाना में होने वाली रैली में प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसे सफल बनाने के लिए जिला व लोकसभा स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं की ड्यूटी लगाई जा चुकी हैं। रैली में शामिल होने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता अपने हाथों में अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित बोर्ड व बैनर लेकर आएगा। जिसके माध्यम से प्रदेश को यह बताया जाएगा कि भाजपा वर्ष 2014 में जारी किए गए घोषणा पत्र को तो पूरी तरह से भूल चुकी है और जनता की समस्याओं की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें