फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आम आदमी पार्टी आज जारी करेगी चुनाव की पहली गारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल करेंगी लॉन्च
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए पहली गारंटी जारी करेगी। इसके लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को पंचकूला आएंगी। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे।
पार्टी हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। पंजाब विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी हरियाणा में गारंटी लॉन्च करने जा रही है। यह गारंटी ही एक तरह से पार्टी का घोषणा पत्र है। संभव है कि पहली गारंटी की घोषणा पार्टी मुफ्त बिजली के तौर पर कर सकती है। दिल्ली और पंजाब में भी पार्टी ने पहली गारंटी के तौर पर मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी और इससे पार्टी को लाभ भी पहुंचा था। हरियाणा में अपनी कई जनसभाओं में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुफ्त बिजली देने की बात करते रहे हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि गारंटी की घोषणा होने के बाद प्रस्तावित कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। पार्टी हर दो विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 बैठकें करेगी।
विज्ञापन

संजय दत्त के भाई ने समर्थकों संग ली पार्टी की सदस्यता
चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त के चचेरे भाई युवराज दत्त ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट गोविंद दास रंगा और उनकी पत्नी मेमो देवी, पूर्व कांग्रेस नेता अनिल शर्मा भी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन

किसानों पर लाठियां बरसाने वालों को वीरता पुरस्कार देने की तैयारी में सरकार: गुप्ता
इस मौके पर सुशील गुप्ता ने किसान संगठनों के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। किसानों पर लाठी बरसाने वाले और उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ने वाले पुलिस अफसरों को भाजपा वीरता पुरस्कार देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। जिस तरह से गोलियां चलाकर फिरौती-रंगदारी मांगी जा रही हैं और हत्याएं की जा रही हैं, लगता है सरकार के संरक्षण में ये काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें