फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आप ने ‘मोदी का सबसे बड़ा डर- केजरीवाल’ डीपी कैंपेन किया शुरू, सीएम मान ने सोशल मीडिया पर किया बदलाव

Tue, 26 Mar 2024 10:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सीमए भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी बदलकर पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की डीपी लगा दी है, जिस पर केजरीवाल की हिरासत वाली फोटो है और इस पर ‘मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल’ लिखा हुआ है।
विज्ञापन
भगवंत मान ने बदली अपनी डीपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने ‘मोदी का सबसे बड़ा डर- केजरीवाल’ डीपी कैंपेन की शुरुआत की है। कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदल रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इससे शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी बदलकर पार्टी प्रमुख केजरीवाल की डीपी लगा दी है, जिस पर केजरीवाल की हिरासत वाली फोटो है और इस पर ‘मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल’ लिखा हुआ है। सीएम मान के साथ ही पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी डीपी बदलनी शुरू कर दी है।

पार्टी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तानाशाही के विरुद्ध इस जंग में आवाज उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी लगाएं। पार्टी आम लोगों से अपील कर रही है कि अगर आप अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हैं और देशभर में यह संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म कर रहे है तो इस कैंपेन का हिस्सा बनें। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि अपनी डीपी बदलें और पूरे देश को यह संदेश दें कि यह लड़ाई सिर्फ केजरीवाल की नहीं, पूरे देश की है। यह देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन


पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक साजिश के तहत झूठे केस में और बिना कोई सबूत के आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, लेकिन भाजपा कुछ भी कर ले वह केजरीवाल को रोक नहीं सकती, क्योंकि वह एक विचार हैं।

सोमवार से दोपहर 3 बजे से आम आदमी पार्टी के सभी नेता, विधायक, कार्यकर्ताओं ने अपनी डीपी बदलने की प्रक्रिया शुरू की है, जो अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के बाद आप पंजाब के अन्य नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो बदल ली और अपनी डीपी पर केजरीवाल की तस्वीर लगाई है। इससे पहले सीएम मान पार्टी के विधायकों व नेताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं, जिसमें पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी के विरोध में अपने अभियान को आगे बढ़ाने के संबंध में रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें