आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार से पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। केजरीवाल 30 मई तक पंजाब में कैम्पेनिंग करेंगे। आप संयोजक शनिवार रात को अमृतसर पहुंचेंगे। रविवार 26 मई को वे फिरोजपुर में टाउन हॉल मीटिंग करेंगे। इसके बाद शाम को वे होशियारपुर और बठिंडा में आप उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो करेंगे।