फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'खिल्ली' के बाद अब 'आप' चली पंजाब

Fri, 13 Mar 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आंतरिक बगावत झेल रही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 2017 को होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। जिला संगरूर के चीमा मंडी से 16 मार्च को होने वाले सम्मेलन के लिए पार्टी में एक महीने से कार्यकार्ताओं से बैठकों का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी शहरों और कस्बों में 16 मार्च को चीमा मंडी पहुंचने का आह्वान आप द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की भी संभावना है।

संत बाबा अतर सिंह जी के जन्मोत्सव को समर्पित एक विशाल कांफ्रेंस पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी द्वारा 16 मार्च को आयोजित की जा रही है। जिला संगरूर के कस्बा चीमा मंडी में आयोजित होने वाली इस विशाल जनसभा में पंजाब के आप संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर, भगवंत मान, हरिंदर सिंह खालसा, डा. धर्मवीर गांधी, प्रो. साधू सिंह (सभी सांसद) के अतिरिक्त दिल्ली विधानसभा से विजयी हुए आप विधायक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


आप के जिला संगरूर के कन्वीनर जसवीर सिंह जस्सी सेखों ने बताया कि 2017 में होने वाले विस चुनाव का बिगुल बजाने के लिए इसकी तैयारियों के मद्देनजर 16 मार्च को जनसभा काफी अहम है। इस अवसर पर एडवोकेट गुरविंदर मित्तल, मोहम्मद मुमताज नागी, सुखचैन सिंह, शाहबाज राणा और शाहिद जुबैरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें