चंडीगढ़। सेक्टर-52 से एक युवक का अपहरण बुधवार शाम को हो गया। एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि हरियाणा नंबर की कार में सवार निहंग सिंह के बाने में आए लोगों ने उसके भाई का अपहरण कर लिया है। सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि कार सवार निहंग सिंह के बाने में दिखने वाले लोग उसके दोस्त थे। सेक्टर-52 निवासी 28 साल के विशाल ने बुधवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर बताया कि उसका भाई गौतम सेक्टर-62 स्थित एलआईजी प्लेट के गेट नंबर दो पर खड़ा था। तभी एचआर नंबर की लाल रंग की कार आई और उसके भाई को जबरन कार में बिठाकर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कार सवार युवक गौतम के जानकार थे।